तू दिन गिनना चालू कर! ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार ने महाराष्ट्र में ऐसा क्या कि पाकिस्तान से आया धमकी भरा फोन

मुंबई\अहमदनगर: लोकसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र के अहमदनगर लोकसभा सीट से अजब मामला सामने आया। इस सीट से उम्मीदवारी दाखिल करने के बाद असदुद्दीन औवेसी की पार्टी AIMIM के डॉ परवेज अशरफी ने नाम वापस ले लिया। उनको मुस्लिम समुदाय के कुछ पदाधिकारियों के

4 1 17
Read Time5 Minute, 17 Second

मुंबई\अहमदनगर: लोकसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र के अहमदनगर लोकसभा सीट से अजब मामला सामने आया। इस सीट से उम्मीदवारी दाखिल करने के बाद असदुद्दीन औवेसी की पार्टी AIMIM के डॉ परवेज अशरफी ने नाम वापस ले लिया। उनको मुस्लिम समुदाय के कुछ पदाधिकारियों के भारी दबाव के कारण हटना पड़ा। दूसरी ओर उन्हें पाकिस्तान से सीधी धमकियां मिली हैं कि वे अब पीछे क्यों हट गए? इस मामले में अशरफी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कहा जा रहा है कि यदि धमकी भरा कॉल वास्तव में पाकिस्तान से आया है, जैसा कि अशरफी ने दावा किया है तो लोकसभा चुनावों पर पाकिस्तान की कट्टरपंथियों की कड़ी नजर है। इससे साफ है कि अहमदनगर जैसे निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाली हलचलें उनकी नजर से बच नहीं पाई हैं।
अहमदनगर पर किसके बीच मुकाबला
दरअसल अहमदनगर सीट से महायुति प्रत्याशी डॉ सुजय विखे पाटिल और महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार निलेश लंके के बीच मुकाबला है। AIMIM पार्टी से जिला अध्यक्ष डॉ परवेज अशरफी ने अपनी उम्मीदवारी दाखिल की थी। इसके बाद विपक्ष की ओर से चर्चा शुरू हो गई कि उनकी उम्मीदवारी से बीजेपी उम्मीदवार को फायदा होगा। मुस्लिम समुदाय के कुछ पदाधिकारियों ने अहमदनगर और छत्रपति संभाजीनगर के पदाधिकारियों के माध्यम से दबाव बढ़ाया। इसके बाद डॉ अशरफी ने आवेदन वापस ले लिया।

अशरफी पर आरोप लगाया
इसके बाद विपक्ष की ओर से दावा किया गया कि बीजेपी का खेल पलट गया है। यहां तक कि कुछ मुस्लिम पदाधिकारियों ने डॉ अशरफी पर आरोप लगाया कि उन्होंने वित्तीय लेनदेन के बाद ही अपनी उम्मीदवारी दाखिल की और वित्तीय लेनदेन के बाद ही वापस ले लिया। हालांकि अशरफी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वे सार्वजनिक रूप से भी ज्यादा सामने नहीं आए। ऐसे में अब उन्हें पाकिस्तान से सीधी धमकी मिलने लगी है।

शिकायत में क्या कहा?
इस संबंध में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में परवेज अशरफी ने कहा कि मंगलवार को जब वह अपने घर (फुटाने गली, गंजबाजार, अहमदनगर) पर थे तो उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। सामने से बोलने वाले ने उन्हें धमकाया। 'तू और तेरे साथ वाले दिन गिनना चालू कर दो' की धमकी दी गई। डॉ ने दावा किया कि यह धमकी भरा कॉल पाकिस्तान से आया है।

पुलिस ने दर्ज किया केस
परवेज अशरफी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अशरफी ने कहा कि हम इन सभी घटनाक्रमों पर पहले वरिष्ठों से चर्चा करेंगे। हम उम्मीदवारी दाखिल करने से लेकर नाम वापसी तक के सारे घटनाक्रम की जानकारी वरिष्ठों को देंगे। उसके बाद हम मीडिया के सामने अपना पक्ष रखेंगे।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

IPL 2024, Yash Dayal RCB vs CSK: जिस बॉलर ने कभी खाए थे 5 छक्के, उसने 6 गेंद में पलट दी बाजी, धोनी को OUT कर आरसीबी की नैया लगाई पार

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now